हाथ-पांव बांधे, गठरी में लपेट फेंक दिया...नदी में 3 मासूम बच्चों की लाशें मिलने से हड़कंप, डायरिया से हुए बीमार तो परिजनों ने यूं पाया निजाद...

punjabkesari.in Monday, Sep 29, 2025 - 06:43 PM (IST)

आजमगढ़ (शुभम सिंह) : आजमगढ़ और जौनपुर के सीमा पर बेसो नदी में शनिवार  शाम को तीन मासूम बच्चों के शव मिलने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। यह घटना आजमगढ़ के दीदारगंज थाना और जौनपुर जिले के खेतासराय थाना क्षेत्र की पुलिस सीमा विवाद में उलझी रही। हालांकि बच्चों की पहचान कर जिले के दीदारगंज थाने की पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। बताया जा रहा है कि गंभीर बीमारी से बच्चों की मौत के बाद परिजनों ने बच्चों को दफनाने का जब प्रयास किया तो आसपास के लोगों ने इसका विरोध किया। इसके बाद तीनों डेड बॉडी को नदी में प्रवाहित कर दिया था।

तीनों बच्चों के बंधे हुए थे हाथ-पांव 
आजमगढ़ जिले के सरायमीर थाना के कौराहगनी निवासी दो भाई दिनेश बनवासी के चार बच्चे और हरेंद्र बनवासी के एक बच्चा था। बताया गया कि पांचों बच्चे गंभीर रूप से बीमार हुए। जिसमें दिनेश बनवासी के दो बच्चे तथा हरेंद्र बनवासी के एक बच्चे की मौत हो गई। परिजनों ने उन्हें दफनाने की बजाय बेसो नदी में ही प्रवाहित कर दिया। शनिवार देर शाम को नदी में मछली मार रहे लोगों ने देखा कि बेडशीट और बालू के साथ लपेटे हुए तीन बच्चों के शव नदी में उतरा रहे थे। नजारा देख मौके पर हड़कंप मच गया। जिसमें 8 साल का लड़का, 6 साल की लड़की और दो साल का लड़का था। तीनों बच्चों के हाथ-पैर बंधे हुए थे और वे नग्न अवस्था में थे। 

लंबे समय तक चला सीमा विवाद 
सूचना मिलने के बाद मौके पर आजमगढ़ जिले के दीदारगंज एसओ, चौकी इंचार्ज मार्टीनगंज तथा जौनपुर जिले के खेतासराय एसओ पहुंच गये। जहां नदी के बीच धारा में बह रहे शवों को बाहर लाया गया। जहां लंबे समय तक सीमा विवाद चला। लेखपालों को बुलाया गया, जांच पड़ताल के बाद जिले की दीदारगंज थाने की पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

डायरिया से गई बच्चों की जान 
मामले की जानकारी देते हुए क्षेत्राधिकारी फूलपुर किरण पाल सिंह ने बताया कि जौनपुर-आजमगढ़ की सीमा पर बेसों नदी में सफेद बेडशीट में लिपटे तीन बच्चों का शव मिला है। बच्चों की पहचान विनीता उम्र 7 वर्ष पुत्री दिनेश मुसहर, राजन उर्फ सिंटू 2 वर्ष पुत्र दिनेश मुसहर, शनि उम्र 5 वर्ष पुत्र हरेंद्र मुसहर निवासी कौराहगनी थाना सरायमीर के रूप में हुई है। डायरिया होने के कारण बच्चों की जान चली गई। शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए आजमगढ़ भेजा गया है। आवश्यक विधि कार्रवाई की जा रही है। 


 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Purnima Singh

Related News

static