दर्दनाक हादसा: दो नाबालिग छात्र तालाब में डूबे, दोनों की मौत, गांव में मची चीखपुकार

punjabkesari.in Sunday, Sep 21, 2025 - 03:15 PM (IST)

देवरिया:जिले के बरहज तहसील के ग्राम पंचायत सतराव के हटवा टोला में एक हृदयविदारक घटना सामने आई है। गांव के दो 12 वर्षीय बच्चे, भीम यादव पुत्र मोहन यादव और टिशू यादव पुत्र राम सरीखा, पोखर में नहाते समय डूब गए, जिससे उनकी मृत्यु हो गई। यह दुखद घटना रविवार को लगभग 9 बजे के आसपास हुई।

PunjabKesari

मिली जानकारी के मुताबिक आज स्कूल बंद होने के कारण दोनों बच्चे सुबह घर से निकले थे। गांव के बगल में स्थित पोखर में चार अन्य बच्चों के साथ नहाने गए थे। प्रत्यक्षदर्शी बच्चों ने बताया कि पोखर में पानी की गहराई अधिक होने के कारण भीम और टिशू डूबने लगे। साथ नहा रहे बच्चों ने उन्हें बचाने की पूरी कोशिश की, लेकिन वे सफल नहीं हो सके।

टिशू यादव अपने माता-पिता के इकलौते पुत्र थे और उनकी तीन बहनें हैं, जबकि भीम यादव तीन भाइयों में मझले थे। इस घटना से दोनों परिवारों में शोक की लहर है, और गांव में मातम पसरा हुआ है। स्थानीय प्रशासन ने घटना की जांच शुरू कर दी है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Ramkesh

Related News

static