UP: पंचायत अध्यक्ष प्रत्याशियों के चयन हेतु BJP ने की उच्च स्तरीय बैठक

punjabkesari.in Thursday, Jun 10, 2021 - 01:33 PM (IST)

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सरकारी आवास पर बुधवार शाम में एक बैठक हुई जिसमें भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्रदेव सिंह, संगठन सचिव सुनील बंसल भी मौजूद रहे। यह जानकारी सूत्रों ने दी।

पार्टी के सूत्रों से मिली जानकारी अनुसार ऐसा माना जा रहा है कि भाजपा की इस उच्च स्तरीय बैठक में पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने जिला पंचायत अध्यक्ष चुनावों में पार्टी के प्रत्याशियों के बारे में गहन चर्चा की। बता दें कि आगामी विधानसभा चुनाव में अपनी पकड़ मजबूत करने के लिए राजनैतिक पार्टियां जिला पंचायत अध्यक्ष चुनावों में भारी भरकम जीत हासिल करना चाहती है। जिससे जिला स्तर पर उन्हें किसी तरह की समस्या न हो।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Umakant yadav

Recommended News

Related News

static