Smriti Mandhana Wedding News: मंगेतर पलाश स्मृति मंधाना को कर रहे थे चीट ?  महिला संग चैट वायरल...सोशल मीडिया पर बवाल

punjabkesari.in Tuesday, Nov 25, 2025 - 01:36 PM (IST)

Smriti Mandhana Wedding News : भारतीय महिला क्रिकेट टीम की स्टार बल्लेबाज स्मृति मंधाना इन दिनों सुर्खियों में बनी हुईं है। वजह है उनकी शादी है क्योंकि वह  म्यूजिक कंपोजर-फिल्ममेकर पलाश मुच्छल के साथ शादी के बंधन में बंधने जा रही थी। जिसके लिए जोरो-शोरों से तैयारियां चल रही थी। लेकिन संगीत सेरेमनी के दौरान एक दुखद घटना हुई और सब कुछ अचानक रोक दिया गया। स्मृति के पिता को हार्ट अटैक आने के बाद यह फैसला किया गया। लेकिन इसी बीच एक ऐसी खबर निकलकर सामने आई जो वाकई सबको चौकाने वाली थी। 

खबरों की मानें तो एक महिला के साथ पलाश मुच्छल के स्क्रीनशॉट वायरल हो रहे हैं, जिससे सोशल मीडिया पर तहलका मच गया है। कहा जा रहा है कि पलाश स्मृति को धोखा दे रहे थे। शादी स्थगित होने की खबर के बाद रेडिट (Reddit) प्लेटफॉर्म पर महिला संग पलाश के स्क्रीनशॉट वायरल हुए। इसमें पलाश और एक महिला की कथित तौर पर 'फ्लर्टी' चैट हैं। मैरी डी'कोस्टा नाम की एक महिला ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर पलाश के साथ चैट के कुछ स्क्रीनशॉट शेयर किए हैं।

PunjabKesari

सोशल मीडिया पर सामने आए चैट्स में दावा किया जा रहा है कि पलाश स्मृति के साथ अपने लॉन्ग डिस्टेंस रिलेशनशिप और उनके लगातार होने वाले टूर्स पर चर्चा करते दिखाई देते हैं। वायरल पोस्ट्स में यह भी कहा जा रहा है कि उन्होंने मैरी की काफी तारीफ़ की और उन्हें स्विमिंग, स्पा सेशन और मुंबई के वर्सोवा बीच पर सुबह 5 बजे मिलने तक का न्योता दिया। जब मैरी ने सीधे पूछा कि क्या वे स्मृति मंधाना से प्यार करते हैं, तो पलाश ने इस सवाल को टाल दिया, ऐसा सोशल मीडिया पर शेयर किए जा रहे स्क्रीनशॉट्स में दिखाया जा रहा है।

हालांकि, इन स्क्रीनशॉट्स की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं की जा सकती, लेकिन सोशल मीडिया पर ये तेजी से फैल रहे हैं। कुछ यूज़र्स यह भी अटकल लगा रहे हैं कि शादी रद्द होने के पीछे कथित तौर पर किसी कोरियोग्राफर से जुड़े विवाद का हाथ हो सकता है।लेकिन इन दावों की अब तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है न ही पंजाब केसरी करता है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Imran

Related News

static