पति की मौत से टूट गई पत्नी; बर्दाश्त नहीं कर सकी गम, कुछ घंटे बाद ही दे दी जान

punjabkesari.in Friday, Feb 14, 2025 - 02:14 PM (IST)

UP News: उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद से एक दर्दनाक घटना सामने आई है। यहां पर एक पत्नी अपने पति की मौत का गम बर्दाश्त नहीं कर सकी और कुछ घंटे बाद ही उसने जान दे दी। दरअसल, पिछले काफी समय से बीमारी से जूझ रहे पति ने बृहस्पतिवार दोपहर घर पर ही दम तोड़ दिया। इसके कुछ घंटे बाद ही पत्नी ने भी फंदे से लटककर अपनी जान दे दी। उसका डेढ़ साल की बेटा उसकी याद में फफक-फफक कर रोता रहा। परिजनों में भी कोहराम मच गया।

बीमारी के चलते हुई थी पति की मौत 
यह घटना थाना उत्तर के झलकारी नगर की है। यहां की रहने वाली रीना (23) के पति रुपेश की किडनी और लीवर फेल होने की वजह से गुरुवार दोपहर मौत हो गई। देर शाम उसका दाह संस्कार हुआ। इसके बाद पत्नी भी कमरे में जाकर पति की याद में बिलखती रही। इसके बाद उसने भी दुनिया छोड़ने का मन बना लिया। काफी देर तक अपने डेढ़ साल के बच्चे को सीने से लगाकर रोने के बाद उसने भी फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। 

ढाई साल पहले हुई थी दोनों की शादी 
शुक्रवार सुबह जब परिवार वालों ने उसे आवाज लगाई तो काफी समय तक दरवाजा नहीं खुला। परिजन ने खिड़की से देखा कि युवती फंदे से झूल रही थी। फंदे से झूलता हुआ देख परिवार वालों में चीख-पुकार मच गई। पुलिस को सूचना दी गई और पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने शव को फंदे से उतारकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। इसके बाद पुलिस ने आगे की कार्रवाई शुरू कर दी। बताया जा रहा है कि ढाई साल पहले दोनों की शादी हुई थी। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Pooja Gill

Related News

static