रिटायर्ड फौजी की घिनौनी करतूत, दिल्ली की महिला को मंदिर में पूजा के बहाने बुलाकर किया रेप

punjabkesari.in Saturday, Jan 30, 2021 - 08:52 AM (IST)

इटावा: उत्तर प्रदेश में इटावा जिले के बढ़पुरा इलाके में दिल्ली से झांसा देकर बुलाई गई महिला के साथ एक रिटायर्ड फौजी ने दुष्कर्म किया। परिवारिक परेशानियों को दूर करने के बहाने महिला को दिल्ली से पूजा के बहाने रिटायर्ड फौजी ने बुलाया था। उसके बाद उधर इधर गाड़ी में घुमाते हुए दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। महिला की शिकायत के बाद फौजी को गिरफ्तार कर लिया गया है।

पुलिस अधीक्षक नगर प्रशांत कुमार ने बताया कि गलत नंबर लगने पर 4 माह तक फोन पर बातचीत का सिलसिला चलने के बाद एक रिटायर्ड फौजी ने दिल्ली की 45 वर्षीय महिला को झांसा देकर बुलाया और रास्ते में उसके साथ कार में दुष्कर्म किया। एक जगह कार रुकते ही महिला उसके चंगुल से छूटकर पुलिस के पास पहुंची और आप बीती सुनाई। पुलिस ने आरोपी को कार समेत पकड़ लिया है।

दुष्कर्म की शिकार पीड़ित महिला दिल्ली के भजनपुरा इलाके की रहने वाली है। रिटायर्ड फौजी ने इटावा के सहसों क्षेत्र में मंदिर की परिक्रमा लगाने से गृह क्लेश दूर होने का झांसा देकर दिल्ली से उदी बुला लिया। उदी से चकरनगर मार्ग पर कुछ दूरी चलने के बाद सुनसान इलाके में सड़क किनारे कार को खड़ा करके महिला के साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद कार लेकर वह चकरनगर पहुंचा और एक दुकान से सामान खरीदने चला गया।

इसी दौरान मौका पाकर महिला कार का लॉक खोलकर बाहर आई और चौराहे पर मौजूद पुलिस कर्मियों के पास पहुंच गई, जहां उसने अपने साथ हुई घटना बताई। पुलिस कर्मियो ने आनन-फानन में कार्रवाई करते हुए आरोपी को कार सहित पकड़ लिया। दुष्कर्म की शिकार पीड़ित महिला को मुख्यालय के डॉ.भीमराव अंबेडकर राजकीय सयुक्त चिकित्सालय के महिला अस्पताल में मेडिकल कराया गया।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Anil Kapoor

Recommended News

Related News

static